भूत की कहानी | भूतनी का घर | Bhootni Ka Ghar Story In Hindi | Real Horror Story In Hindi

Rahasyo ki Duniya पर हम आपके लिए भूतिया कहानियां, भूत और चुड़ैल की कहानीचुड़ैल की कहानी सच्ची घटना,चुड़ैल की कहानीभूत की कहानी बच्चों की भूतिया कहानी लाते रहते है। 

भूतिया कहानियां की कड़ी में आज हम आपको चुड़ैल की कहानी सच्ची घटना से जुडी चुड़ैल की कहानी पढ़ने को मिलेगी।

तो चलिए शुरू करते है चुड़ैल की कहानी सच्ची घटना से जुडी चुड़ैल की कहानी

Bhootni Ka Ghar Story In Hindi

भूत की कहानी | भूतनी का घर

बहादुरगढ़ शहर में एक बहुत पुराना घर था। सभी लोग उस घर को भूतिया और अदृश्य ताकतों का घर बताते थे क्योंकि जो भी वहां रहने आता था उसकी बहुत ही अजीब कारणों से मृत्यु हो जाती थी। इसलिए कोई भी शख्स उस घर को खरीदने के लिए तैयार नहीं था।

एक बार विजय नाम के शख्स ने उस भूतिया घर को बहुत ही सस्ते दाम में खरीद लिया और जल्दी ही अपना सारा सामान उस भूतिया घर में जमा लिया।  वह अपने बेटे मोनू के साथ उस भूतिया घर में रहने लगा। 

घर में शिफ्ट होने के एक-दो दिन में ही विजय को अपने आसपास अजीबो-गरीब घटनाएं महसूस होने लगी। पहले तो वह इसे नजरअंदाज करता रहा लेकिन जब उसको घर में किसी के होने का एहसास होने लगा तो वह सतर्क हो गया।

एक दिन मोनू दौड़ता हुआ विजय के पास आया और बोला कि वॉशरूम में पानी आना अचानक बंद हो गया और वहां सफेद कपड़ों में एक औरत है। इतना कहकर मोनू चुप हो गया और विजय की ओर उंगली से इशारा करते हुए कहने लगा पापा वही औरत आपके पीछे भी खड़ी है। 

विजय मोनू को उसी वक्त अपनी गोद में उठाता है और घर से बाहर निकल जाता है।

मोनू बहुत सहमा हुआ था। विजय उसके डर को भगाने के लिए उसे एक कुत्ता खरीद कर दे देता है। विजय और मोनू कुत्ते को लेकर वापस घर आ जाते है। एक रात बहुत तेज बारिश हो रही थी तभी अचानक घर में बिजली चली जाती है। 

विजय ने घर की एक खिड़की से बाहर देखा तो आसपास के सभी घरों में बिजली थी। बस एक उन्हीं के घर में बिजली नहीं आ रही थी तो उसे लगा की पावर सप्लाई में कुछ गड़बड़ी हो गई होगी।

इतने में ही विजय को मोनू की जोर से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। विजय टॉर्च के साथ मोनू के पास भाग कर जाता है। मोनू को घर में फिर से वहीं औरत नजर आती है। मोनू को सहमा देखकर विजय उसे अपने साथ ही बिजली ठीक करने के लिए पावर हाउस में ले जाता है। इनका कुत्ता भी इधर-उधर देख कर जोर-जोर से भौंकने लगता है। विजय को एहसास होता है कि कोई उनका पीछा कर रहा है।

Bhootni Ka Ghar Story In Hindi | Real Horror Story In Hindi

जब विजय पावर हाउस का दरवाजा खोलता है तो उसे उनके सामने एक लाश पड़ी दिखाई देती है। लाश को देखकर मोनू डर से चिल्लाने लगता है। विजय मोनू को लेकर तुरंत दरवाजा बंद कर घर से बाहर भागने की कोशिश करता है। बाहर निकलते समय अचानक ही विजय के पांव दरवाजे के पास बनी सीढीयों में फस जाता है। विजय बहुत कोशिश करता है पर उसका पांव बाहर ही नहीं निकलता।

मोनू भी विजय को बाहर खींचने की कोशिश करता है लेकिन बहुत प्रयास करने पर भी विजय बाहर नहीं निकलता। कोई उपाय न सूझने पर मोनू अपने कुत्ते के साथ घर के अंदर वापस चला जाता है और दरवाजा अपने-आप ही बंद हो जाता है।

विजय भी 15 मिनट तक अपने पांव को बाहर निकलने की कोशिश करता है और अंत में सफल हो ही जाता है। विजय दौड़ता हुआ घर के अंदर चला जाता है और चारों और मोनू की तलाश करने लगता है लेकिन उसे मोनू और कुत्ता दोनों ही नहीं मिलते। बहुत ढूंढने पर भी दोनों नहीं मिलते तो विजय हार मानकर वहीं उनके मिलने की आस में उसी घर में रहने लगता है।

कुछ दिनों बाद विजय बिजली की सप्लाई को सही करवाने के लिए एक इलेक्ट्रीशियन को बुलाता है लेकिन इलेक्ट्रीशियन घर में जाने से पहले ही वहां से भाग जाता है। जब विजय उस इलेक्ट्रीशियन से भागने का कारण पूछता है तो इलेक्ट्रीशियन उसे बताता है कि उस घर में एक औरत,बच्चा और एक कुत्ते का भूत दिखाई देता है। उस इलेक्ट्रीशियन की बात सुनकर विजय बहुत उदास हो जाता है।

कुछ दिनों में विजय को भी एहसास हो जाता है कि अब उसका बेटा लौटकर कभी वापस नहीं आएगा। इसके बाद विजय इस घर को छोड़कर चला जाता है और लौटकर कभी नहीं आता।

कहानी से सीख:

किसी भी वस्तु पर अपना समय या धन का निवेश करने से पहले हमे उस वस्तु के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए। 

भूत और चुड़ैल की कहानी,भूतिया चुड़ैल की कहानी,चुड़ैल की कहानी सच्ची घटना,  Hindi Real Stories,Real Horror StoriesHorror Stories in Hindi,Hindi and Horror Storiesहॉररभूत प्रेत की कहानियांहॉरर शोसच्ची भूत की कहानियांडायन की आवाज,डायन की कहानी,चुड़ैल की कहानी

यहाँ पर आप हिंदी कहानियां , भूतिया कहानियांअसली की भूतिया कहानियांश्रापित भूतिया गांवगांव की कहानीBhooto ki kahani  पढ़ सकते है। 

Friends, हमें उम्मीद है आपको यह हिंदी कहानियां पसंद आई होगी। ‘चुड़ैल की कहानी सच्ची घटना | चुड़ैल की कहानी | Real Horror Story In Hindi‘ कहानी को  Facebook   Twitter   Whatsapp   InstaGram   TeleGram  पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

कृपया comments के माध्यम से बताएं कि आपको यह जानकारी कैसी लगी।

नई भूतिया कहानियां पढ़ने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज Rahasyo ki Duniya को Like और Follow करें 

 भूतिया कहानियां  :-

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म