जयगढ़ किले का रहस्य | जयगढ़ किला जयपुर | Jaigarh Fort Story In Hindi

राजस्थान में घूमने के लिए बहुत से स्थल है जहाँ हर साल देश विदेश से लाखों लोग आते है। राजस्थान घूमना मतलब भारत के इतिहास को नजदीक से देखना। राजस्थान का जयपुर शहर पर्यटकों की पहली पसंद है। 

Jaigarh Fort In Hindi : जयगढ़ का किला राजस्थान की राजधानी, जयपुर(गुलाबी नगर) में है। जयगढ़ का किला "चिल का टीला" पहाड़ी की चोटी पर एक शानदार और विशाल संरचना है। जयगढ़ किला का निर्माण राजा मानसिंह प्रथम ने प्रारंभ करवाया, इसका सर्वाधिक विकास मिर्जा राजा जयसिंह के शासनकाल (1621-1667) में हुआ तथा इसका वर्तमान स्वरूप सवाई जयसिंह द्वितीय के शासनकाल (1700-1743) में सामने आया

जयगढ़ किला जयपुर | विजयगढ़ किला या विजयगढ़ी जेल | Jaigarh Fort Jaipur

जयगढ़ का किला चट्टान के शीर्ष पर है। अरावली की विशाल पर्वत श्रृंखलाओं के बीच जयगढ़ का किला बना हुआ है। जयगढ़ का किला जाने के लिए भूमिगत रास्ता बना हुआ है। इस किले में विजयगढ़ी जेल है, जहाँ सवाई जयसिंह ने अपने भाई विजयसिंह को कैद करके रखा था। इस कारण इसे विजयगढ़ी कहा गया 

जयगढ़ का किला राजस्थान

जयगढ़ किला विश्व विख्यात है। जयगढ़ किला जयपुर में दुनिया की पहियों पर रखी सबसे बड़ी तोप है। जयगढ़ का किला जयपुर सुंदर महल है। जिसको विद्याधर नामक प्रतिभाशाली वास्तुकार नेे एक खास शैली  से बनाया गया है। जयगढ़ का किला पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।

जयगढ़ के किले के बारे में अधिक जानकारी हेतु इस लेख को जरूर पढ़े यह हम आपको जयगढ़ के किले का इतहास,वास्तुकला,जाने के लिए अच्छा समय और यहाँ कैसे पहुंचे के बारे में बतायेगे। 

जयगढ़ के किले का इतिहास | Jaigarh Fort History In Hindi

जयगढ़ का किला तीनो किलो(आमेर किला, नाहरगढ़ किला और जयगढ़ किला) में से सबसे ज्यादा मजबूत बताया जाता है। जयगढ़ किला(जयगढ़ फोर्ट) कभी किसी बड़े प्रतिरोधक का सामना नहीं करना पड़ा, जयगढ़ का किला सुरक्षित है। जयगढ़ किले में रखी दुनिया की पहियों पर रखी सबसे बड़ी तोप का एक बार ही परिक्षण हुआ है। जयगढ़ का किला शहर के समृद्ध इतिहास को बताता है।  “जयगढ़ किला” नाम राजा सवाई जय सिंह द्वितीय के नाम पर रख गया। जयपुर के जयगढ़ किला महाराजा जयसिंह ने बनवाया था। 

जयगढ़ किला जयपुर

जयगढ़ किला 18 वि शताब्दी में बना एक शानदार वास्तुकला से निर्मित किया गया था। पहले जय ईगढ़ का किला आमेर किले के साथ “आमेर शहर” में था। जिस पर 10 वीं शताब्दी से ही कछवाहो ने अपना शासन शुरू किया था। 

मुग़ल शासन के समय जयगढ़ फोर्ट मुख्य तोप फॉउन्ड्री बना था। जयगढ़ किला गोला बारूद के साथ अन्य धातु रखने के काम में लिया जाता था।

जयगढ़ किले का रहस्य | Jaigarh Fort, Jaipur

इतिहासकारों मानते है कि जयगढ़ किले में खजाना था। और उसी खजाने से राजा सवाई जयसिंह ने जयपुर शहर का विकास किया था। लेकिन एक बात हैरान करने वाली है की अगर सरकार को जयगढ़ किले का खजाना नहीं मिला, तो जयगढ़ किले का खजाना कहा गया।

जयगढ़ किले का रहस्य और खजाने का रहस्य सोचने को मजबूर कर देता है। हर कोई इस जयगढ़ किले का रहस्य और जयगढ़ का खजाना के रहस्य के बारे में जाना चाहता है। किसी को नहीं पता कि आखिर जयगढ़ किले का रहस्य और उसके खजाने का रहस्य क्या है। 

जयगढ़ दुर्ग की वास्तुकला | Architecture Of Jaigarh Fort In Hindi

जयगढ़ किला एक विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। जिसको बलुआ पत्थरों की मोटी दीवारों से बनाया है। जयगढ़ फोर्ट में ललित मंदिर, विलास मंदिर, लक्ष्मी विलास और आराम मंदिर जैसे कुछ वास्तुशिल्प बनाए गए है। 

जयगढ़ किला जयपुर

श्री राम हरिहर मंदिर और काल भैरव मंदिर भी जयगढ़ दुर्ग को और अधिक आकर्षित बनाते है। जयगढ़ फोर्ट में रखी विश्व सबसे बड़ी तोप जिसे "जय बाण तोप" और विशाल महल परिसर के रूप में जानते है। 

इन सभी के अलावा जयगढ़ दुर्ग में एक संग्रहालय और उद्यान भी बना हुआ है। जयगढ़ किले की लाल बलुआ पत्थरों से बनी दीवारें 3 किलोमीटर की लंबाई है जिसकी चौड़ाई लगभग 1 किलोमीटर तक है। 

जयगढ़ किले के अंदर एक वर्गाकार उद्यान भी बना हुआ है। जयगढ़ किले की इमारतों के ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने के लिए तटबंधों का निर्माण किया गया है।

जयगढ़ फोर्ट के न्याय महल और परिसर को शानदार खिड़कियों से सजाया गया है। जहां पर बना केंद्रीय वॉच टावर से आसपास के पूरे दृश्य को देखा जाता है

जयगढ़ किला जयपुर

जयगढ़ फोर्ट के आराम मंदिर में प्रवेश अवनी दरवाजे से किया जाता है। जो बहुत ही सुंदर ट्रिपल मेहराबदार प्रवेश द्वार है। जयगढ़ किले के राम मंदिर के पास में स्थित सागर झील का आकर्षक दृश्य किसी के भी मन को आराम से मोहित कर देता है।

इसे भी पढ़ें :-मेहंदीपुर बालाजी मंदिर का रहस्य

जयगढ़ दुर्ग के नजदीक ठहरने की जगह | Stay Near Jaigarh Fort

यदि आप जयगढ़ दुर्ग घूमना चाहते है तो अवश्य ही आप को रुकने के लिए अच्छी जगह ढूंढनी होगी। आपके पास कई विकल्प है। जैसे की आप यहां के होटल अलसीसर हवेली,होटल महादेव विला,होटल ब्लू हेवन और फोर्ट चंद्रगुप्त में ठहर सकते है। जहां आपको खाने में राजस्थानी व्यंजन, और राजस्थानी रहन सहन देखने को मिलेगा।

जयगढ़ दुर्ग के पास खाना – Local Food At Jaigarh Fort Jaipur

जयगढ़ किला, जयपुर के पास स्थित देखने की जगहों में से एक आकर्षक जगह है। जयपुर में घूमने के लिए कई स्थल है जैसे : आमेर किला, नाहरगढ़ किला, जंतर मंतर, अल्बर्ट हॉल म्यूजियम, हवामहल आदि।

जयपुर में आपको राजस्थानी प्रकार के स्वादिष्ट भोजनों का स्वाद भी मिलेगा। साथ में यहां के कई प्रकार के स्थानीय भोजन भी उपलब्ध है। जिसका स्वाद चखकर पर्यटक प्रफ्फुलित हो जाते है।

महाराजा और महारानियो द्वारा प्रचलित एक राजस्थानी थाली जिसमें अनेक प्रकार के स्वादिष्ट भोजनों का स्वाद चख सकते है। यहा के प्रसिद्ध भोजन में दाल बाटी चूरमा, इमरती, घेवर जैसी मिठाईयां और प्रसिद्ध चाट शामिल हैै। जिनको खाए बिना जयपुर की यात्रा अधूरी होगी। 

राजस्थानी मिठाईयां बहुत ही स्वादिष्ट और लोकप्रिय है। इसमें घेवर, इमरती, चोइर्मा, गजक और अन्य प्रकार की मिठाइयों को सम्मिलित किया गया है। शानदार व स्वादिष्ट भोजन का स्वाद लेने के लिए और भी कई विकल्प है। परन्तु जयपुर के जोहरी बाजार में उच्च और स्थानीय स्ट्रीट फूड का स्वाद का भी आनन्द भी उठाया जा सकता हैं।

जयगढ़ किला का समय | Jaigarh Fort Timing

जयगढ़ का किला पर्यटकों के लिए सप्ताह के सातों दिन खुला रहता है। जयगढ़ किला सुबह 10:00 बजे से शाम के 05:00 तक खुला रहता है। 

जयगढ़ किला में जाने का कितना शुल्क है - Jaigarh Fort Ticket Price | Jaigarh Fort Entry Fee

जयगढ़ किला घूमने के लिए पर्यटकों को सबसे पहले टिकट खरीदनी पड़ती है। टिकट शुल्क भारतियों और विदेशी अलग-अलग है। 

  • भारतीयों पर्यटकों के लिए 30 रूपये प्रति व्यक्ति 
  • विदेशी पर्यटकों के लिए  85 रुपये प्रति व्यक्ति

जयगढ़ किला घूमने का अच्छा समय | Best Time To Jaigarh Fort Jaipur

राजस्थान एक रेगिस्तानी राज्य है। जहां पर गर्मियों में मौसम का तापमान अत्यधिक रहता है। भारत में गर्मी का मौसम अप्रैल से जून के मध्य रहता है। 

जयगढ़ फोर्ट घूमने का समय वसंत ऋतु तथा सर्दियों के मौसम के दौरान अर्थात सितम्बर से मार्च के मध्य अच्छा रहेगा। जयपुर शहर में छुट्टियों का आनंद लेने के लिए अनेक स्थान है। इन  महीनोंं के दिन अच्छे और आनन्द पूर्वक होते है। लेकिन रातें 4°C तक कम ठंडी रहती है। 

अगर आप इन दिनों जयपुर घूमने जा रहे है। तो अपने लिए ऊनी वस्त्र साथ लेना ना भूलें। जुलाई से लेकर सितंबर तक यहां का मौसम मानसूनी रहता है। परंतु जयपुर के मध्य में बारिश कम होती है।

जयगढ़ किला कहां स्थित है

जयगढ़ का किला भारत के राजस्थान राज्य की राजधानी जयपुर (जिसे लोग गुलाबी नगर. Pink City  भी कहते है) में स्थित है। जिसको दुनिया का सबसे सुरक्षित किला माना गया है। जहाँ दुनिया की सबसे बड़ी तोप भी है। 

जयपुर के आसपास के पर्यटन स्थल

जयपुर में जयगढ़ फोर्ट के अलावा भी बहुत से दर्शनीय स्थल है। 

  • आमेर किला 
  • नाहरगढ़ का किला 
  • हवामहल 
  • जंतर मंतर 
  • सिटी पैलेस 
  • जल महल 
  • रामबाग पैलेस 
  • अल्बर्ट हॉल, संग्रहालय 
  • बिरला मंदिर 
  • गलताजी मंदिर 

यह जरूर पढ़े :- जयपुर के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल

जयगढ़ किला जयपुर कैसे पहुंचे

jaipur to jaigarh fort distance लगभग 15 किलोमीटर है। जहां जाने के लिए आपको शहर से ऑटो रिक्शा तथा टैक्सी की मदद से आसानी से जाया जा सकता है। जयपुर शहर भारत के अनेक बड़े शहरों से रेलवे, वायुमार्ग तथा सड़क से आसानी से जुड़ा हुआ है।

वायु मार्ग से

जयगढ़ किला घूमने के लिए सबसे पहले आपको जयपुर जाना होगा।जिसके लिए आप हवाई जहाज का उपयोग कर सकते है। जयपुर, भारत के अनेक बड़े शहरों से वायु मार्ग से जुड़ा हुआ है। जहाँ लगातार चलने वाली एयरलाइनों आसानी से उपलब्ध है।

जयगढ़ किले की दूरी सांगानेर हवाई अड्डे से लगभग 25 किलोमीटर है। वहा जाने के लिए आपको कैब या टैक्सी की मदद लेनी होगी।

सड़क मार्ग से

जयगढ़ किला, आप सड़क तथा बस से आसानी से पहुंच सकते है। राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम (RSRTC) जिसके तहत राजस्थान राज्य के जयपुर तथा अन्य शहरों के मध्य लक्जरी और दिलक्स बसें चलती है। आप नई दिल्ली, अहमदाबाद, उदयपुर, वडोदरा,कोटा, तथा मुंबई आदि शहरों से बस द्वारा यात्रा कर सकते है।

ट्रैन से

आप जयगढ़ किले की सैर ट्रेन से भी कर सकते है। जयपुर के रेलवे स्टेशन द्वारा भारत के अनेक बड़े शहरों से एक्सप्रेस ट्रेनों द्वारा आसानी से जुड़ा है। जयगढ़ किले में पहुचने के लिए आप जयपुर रेलवे स्टेशन से कैब तथा टैक्सी की मदद से भी आसानी से जा सकते है।

Friends, यदि आपको ‘जयगढ़ किले का रहस्य | जयगढ़ किला जयपुर | Jaigarh Fort Jaipur Rajasthan‘ के बारे में जानकारी पसंद आई हो, तो आप इसे Share कर सकते है. कृपया अपने comments के माध्यम से बताएं कि आपको यह जानकारी कैसी लगी। नई Post की जानकारी के लिए कृपया subscribe करें।

अब पाइये रहस्यों की जानकारी Facebook पर भी, अभी हमारे फेसबुक पेज को click here ˃˃ करे

 इसे भी पढ़े  :- 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म