जयपुर के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल | Jaipur Famous Places | jaipur famous places for tourist

Jaipur Famous Places, Jaipur Tourist Places, Jaipur Tourist Places In Hindi,Jaipur Paryatan Sthal Listjaipur mein ghumne ki jagah, जयपुर में घूमने की जगह,jaipur me ghumne ki jagah

राजस्थान की राजधानी जयपुर जिसे लोग गुलाबी नगर जयपुर भी  कहते है। जहाँ हर साल लाखों पर्यटक देश विदेश से घूमने के लिए आते है। गुलाबी नगर जयपुर में कई प्रसिद्ध  स्थान है। जिनकी छवि लोगो के दिल दिमाग में है। राजस्थान का इतिहास पुराना है। जहाँ कई वीरों ने अपनी जान देकर भी अपनी जन्म भूमि की रक्षा की है। 

जयपुर के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल

जयपुर शहर में राजस्थानी संस्कृति, इतिहास, और यहाँ की मन मोह लेने वाली इमारतें जिनमे राजस्थान की छवि झलकती है। यहाँ के महलों की अद्भुत वास्तुकला जिसको आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। राजस्थान में राजाओं का शासन रहा है जिसके बारे में आप यहां आकर भली भांति जान सकते है। 

आइये जानते है जयपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों (jaipur famous places) के बारे में Jaipur Tourist places in Hindi  

जयपुर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों की सूचि |Jaipur Tourist Places List In Hindi

गुलाबी नगर जयपुर में कई पर्यटन स्थल है। जहाँ हर साल लाखों पर्यटक घूमने हेतु आते है। सर्दियों और वर्षा ऋतू में राजस्थान में  घूमने का मजा आता है। जयपुर के पर्यटन स्थलों पर आपको आंनद के साथ साथ यहाँ के इतिहास को जानने का अनुभव भी होता है। 

चलिए जानते है जयपुर के स्थानों के बारे में 

List of Jaipur Tourist Places In Hindi

हवा महल | HawaMahal In Jaipur

हवामहल, जयपुर के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। जयपुर आने वाले सभी पर्यटक हवामहल देखने जरूर जाते है। साल 1799 में महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने हवा महल का निर्माण करवाया था। इस महल में लाल व गुलाबी बलुआ पत्थरो से 953 छोटी खिड़किया बनायीं गई है। जिनसे शीतल और शानदार हवा आती है। हवामहल में बनी ये छोटी-छोटी खिड़कियां इसको और ख़ास बनती है। 

हवामहल, जयपुर

इस महल को बनाने में विशेष प्रकार की तकनीक व शिल्पकला का प्रयोग किया गया है। हवा महल की निचली मंजिल से ऊपरी मंजिलो पर जाने के लिए सीडियां नहीं बनाइ गयी है बल्कि आपको ढलान के सहारे ऊपरी मंजिलो पर जाया जाता है।


हवा महल की सबसे ऊपरी मंजिल से आपको जंतर-मंतर, सिटी पैलेस व पुरे जयपुर शहर के अनेक खूबसूरत नज़ारे देखने को मिलते है। यदि आप कभी जयपुर आए तो हवामहल घूमने जाये   

हवा महल देखने का समय :-

  • हवा महल सुबह 09:00 से शाम 04:00 बजे तक खुला रहता है। 

हवामहल फीस :-

हवामहल देखने के लिए भारतियों और  पर्यटकों के लिए अलग अलग है। 

  • भारतीय लोगों के लिए 10 रूपए प्रति व्यक्ति। 
  • विदेशियों के लिए 30 रूपए प्रति व्यक्ति। 
  • कैमरा शुल्क 10 रूपए अलग से देना होता है। 

नाहरगढ़ किला जयपुर | Nahargarh Fort Jaipur

नाहरगढ़ दुर्ग से पुरे जयपुर को एक तस्वीर में कैद किया जा सकता है। यहाँ से जयपुर के हर कोने को आप बड़ी ही आसानी से देख सकते है। नाहरनगढ़ को साल 1734 में महाराजा जयसिंग के द्वारा बनवाया गया था। नाहरगढ़ किले का नाम पहले सुदर्शनगढ़ था पर बाद में महाराजा नाहर सिंह के नाम पर इस महल का नहरानगढ कर दिया था। 

नाहरगढ़ किला जयपुर

नाहरगढ़ किला नाम रखने  के पीछे भी एक कहानी है। जो आपको दिलचस्प लगेगी। किले के पास रहने वाले लोगो का कहना है की जब किले का निर्माण चल रहा था तब कुछ लोगो ने राजा नहर सिंह की आत्मा को किले में देखा गया था। इसी कारण सुदर्शनगढ़ नाम बदल कर नाहरगढ़ किला कर दिया गया था।   

नाहरगढ़ दुर्ग, आमेर का किला और जयगढ़ का किला तीनो का निर्माण इस प्रकार किया गया था की यह सभी किले मिलकर जयपुर शहर को सुरक्षा प्रदान करे। जयपुर के चारों तरफ एक सुरक्षा कवच का निर्माण हो सके। Indo Europian शैली में बना नाहरगढ़ का किला साल भर पर्यटकों के मनोरंजन का केंद्र बना रहता है। Bollywood की "रंग दे बसंती" और "शुद्ध देशी रोमांस"  शूटिंग नाहरगढ़ किले में हुयी है। 

Nahargarh Fort Timings :-

  • नाहरगढ़ का किला प्रातः 09:30 से शाम के 05:30 तक खुला रहता है।

नाहरगढ़ फीस :-

  • भारतीयों के लिए 50 रुपये
  • विदेशियों पर्यटकों का शुल्क 200 रुपये

आमेर का किला | Amer Fort Jaipur

आमेर का किला "आंबेर किला" नाम से भी जाना जाता है। जो जयपुर से करीब 11 किलोमीटर दूर स्थित है। राजा सवाई मान सिंह ने यह किला साल 1592 में बनवाया था।  राजा मान सिंह के बाद राजा जयसिंह द्वितीय ने इस महल को ज्यादा सुन्दर बनवाया।  अमर का किला चार भागो में स्थित स्थति यह किला दीवान-ए-खास, शीश महल ,सुख मंदिर और केसर क्यारी  के नाम से जान जाता है। 

आमेर का किला

आमेर किले में प्रवेश हेतु पर्यटकों को सूर्य द्वार से जाना पड़ता है। इस द्वार को सूरज पोल भी कहते है। इसके बाद भी किले में तीन द्वार और है। आमेर किला वास्तुकला कला का एक जीता- जागता नमूना है।आमेर के किले का निर्माण सगंमरमर और लाल बलुआ पत्थरो मिलकर बना है। अगर आप जयपुर आये तो यह किला देखना न भूले।

आमेर का किला का समय

  • आमेर का किला प्रातः 09:00 से लेकर शाम 06:00 तक खुला रहता है। 

आमेर किला फीस :-

  • भारतीय पर्यटक 50 रूपए प्रति व्यक्ति
  • भारतीय छात्र – 10 रूपए प्रति छात्र
  • विदेशी पर्यटक – 550 रूपए प्रति व्यक्ति
  • विदेशी छात्र – 100 रूपए प्रति छात्र

सिटी पैलेस जयपुर | City Palace

सिटी पैलेस जयपुर का प्रसिद्ध स्थलों में से एक स्थल है। सिटी पैलेस को "जयपुर का दिल" भी कहा जाता है। इसका निर्माण आमेर के राजा राजा जय सिंह द्वितीय ने सन 1729-1732 में करवाया था। जब आप सिटी पैलेस में अंदर प्रवेश कर जाते है तो आपको एक अलग दुनिया का अनुभव होता है, जैसे आप किसी अलग दुनिया में प्रवेश कर गए हो। 

सिटी पैलेस जयपुर

सिटी पैलेस के परिसर में गोविन्द देव जी का मंदिर, चंद्र महल (जिसे अब म्यूजियम बना दिया गया है ), दीवान-ए-ख़ास, दीवान-ए-आम, महारानी प्लेस, प्रीतम निवास चौक आदि है जिनको आप देख कर यहां के इतिहास के बारे में जान सकते है। 

सिटी पैलेस का समय :-

  • सिटी पैलेस सुबह 09:30 से लेकर शाम 05:00 तक है। इस समय आप सिटी प्लेस घूम सकते है। 

City Palace Ticket Price

  • भारत के निवासियों के लिए 200 रुपए 
  • विदेशी पर्यटकों का शुल्क 700 रुपए

जंतर मंतर जयपुर | Jantar-Mantar

जंतर मंतर को जयपुर को बसाने वाले, महाराजा सवाई जयसिंह ने बनवाया था। सन 1734 में जंतर मंतर पूरी तरह बनकर तैयार हो गया था। जंतर मंतर को UNESCO ने विश्व विरासत की सुचिओ में शामिल किया है। 

जंतर मंतर जयपुर

जंतर मंतर बनाने  मुख्य उद्देश्य खगोल शास्त्र की मदद से अंतरिक्ष और समय के बारे में अनुमान लगाना और जानकारी एकत्र करना था। महाराजा जयसिंह द्वितीय ने जयपुर के अतिरिक्त वाराणसी, दिल्ली, मथुरा और उज्जैन में भी जंतर मंतर बनवाया था। जंतर मंतर हकीकत में एक अद्भुत है जो यह दिखाता है की पुराने जमाने में बिना किसी तकनीक के भी अचंभित करने वाली आकृतियां बनाई जाती थी। जंतर मंतर घूमना वास्तव में एक अद्भुत और कभी न भूलने वाला अनुभव है।

जंतर मंतर घूमने का समय

  • सुबह 09:00 से शाम 04:30 बजे तक घूम सकते है।

जंतर मंतर फीस

  • भारतीयों के लिए 50 रुपये
  • विदेशियों पर्यटकों के लिए 200 रुपये

जयगढ़ किला | Jaigarh Fort, Jaipur

जयपुर घूमने वाले लोग जब भी जयपुर के पर्यटक स्थलों की सूची बनाते है तो जयगढ़ किला उनकी सूची में जरूर रहता है। अरावली पर्वतमाला की श्रृंखलाओं के बीच में “चील का टीला” जिसपर लाल बलुआ पत्थरों से जयगढ़ किला बना हुआ है।

जयगढ़ किला जयपुर

जयगढ़ किला बेहद ही सुंदर है। जयपुर के महाराजा जयसिंह द्वितीय के द्वारा सन 1726 में बनाया गया जयगढ़ किला अपनी अद्भुत वास्तुकला के लिए जाना जाता है। जयगढ़ किला “विजय किला” नाम से भी जाना जाता है।

जयगढ़ किला समय :-

  • जयगढ़ किला सुबह 9 बजे से शाम के 5 बजे तक खुला रहता है।

जयगढ़ किला फीस

  • भारतीयों के लिए 30 रुपये
  • विदेशियों पर्यटकों के लिए 85 रुपये

जल महल, जयपुर | Jal Mahal Jaipur

जल महल जिसके नाम से ही पता चलता है। जल में बना हुआ महल। पांच मंजिला जल महल, सागर के बीच में बना हुआ है। जब झील पानी से भर जाती है तो जल महल की चार मंजिल पानी में डूब जाती है। सिर्फ ऊपरी 5वीं मंजिल ही जल से बाहर दिखाई देती है।

जल महल, जयपुर

जल महल के अंदर जाना मना है लेकिन आप नाव मे बैठकर झील में जाकर जल महल की खूबसूरत चित्रकारी को देख सकते है।

जल महल का समय :-

  • जल महल सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक है।

अल्बर्ट हॉल संग्रहालय | Albert Hall Museum

जयपुर में सिर्फ महल ही नहीं बल्कि यहाँ कई ऐतिहासिक स्थान भी है जहाँ आप घूमने जा सकते है। जयपुर की ऐसी ही एक ऐतिहासिक जगह Albert Hall Museum है। जिसे देखने  हजारों की संख्या में भीड़ आती है। 

अल्बर्ट हॉल, संग्रहालय, जयपुर

बताया जाता है की अल्बर्ट हॉल संग्रहालय राजस्थान का सबसे पुराना संग्रहालय है। जिसका निर्माण रामनिवास बगीचे में सन 1876 में महाराजा माधोसिंह द्वितीय ने करवाया था। 

Albert Hall Museum में महंगे आभूषण, हाँथी दांत के बने हुए सामान, मूर्तियाँ चित्र आदि देखने के लिए मौजूद है। इसी Albert Hall Museum में मिस्र देश से लायी गयी ममी है। जो पर्यटकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है।  

अल्बर्ट हॉल संग्रहालय का समय :-

  • सुबह 9 बजे से शाम 5  बजे तक 
  • शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक

अल्बर्ट हॉल संग्रहालय फीस :-

  • भारतीय पर्यटकों के लिए 40 रूपये
  • भारतीय स्टूडेंट्स के लिए 20 रूपये
  • विदेशी स्टूडेंट्स के लिए  150 रूपये
  • विदेशी पर्यटकों के लिए 300 रूपये
इसे भी पढ़ें - अल्बर्ट हॉल म्यूज़ियम जयपुर

 भूतिया कहानियां  :-

रामबाग पैलेस जयपुर | Rambagh Palace Jaipur

रामबाग पैलेस जंगल में बना हुआ है। जिसको बनाने का एकमात्र उद्देश्य शिकार खेलने के बाद महल में विश्राम करना था। बाद में रामबाग महल को और भी बड़ा किया गया। जिसके बाद तत्कालीन जयपुर के महाराजा रामबाग महल में रहने लगे थे।

रामबाग पैलेस जयपुर

टाटा कंपनी की होटल मैनेजमेंट शाखा ताज होटल महाराष्ट्र ने रामबाग पैलेस को एक होटल में बदल दिया है। जहां जाने के बाद आपको राजा वाला अनुभव मिलेगा। यहां आपको राजसी ठाठ बाट देखने को मिलता है। बग्गी, इंपोर्टेड गाडियां और आलीशान महल का कमरा जिनमें कभी राजा, रानी, राजकुमारियां और राजकुमार रहते थे।

जब आप Rambagh Palace में जाते है तो आपको इनके ही कक्ष में से एक कक्ष आपको रहने के लिए दिया जाता है। और वो सभी एशो आराम भी दिए जाते है जो किसी जमाने में राजा रानी को मिलते थे।

यदि आप जयपुर घूमने जाए तो रामबाग पैलेस को जरूर घूमने जाए। आज के दिन Rambagh Palace दुनिया के सबसे महंगे होटलों में से एक है।

Rambagh Palace का समय

  • सुबह 8 बजे से शाम के 5 बजे तक यह खुला रहता है।

गलताजी मंदिर जयपुर | Galtaji Jaipur

गलताजी मंदिर, जयपुर एक पुराना हिंदी तीर्थ स्थान है जिसको गुलाबी रंग के लाल बलुआ पत्थरों से बनाया गया है। जयपुर के पहाड़ी इलाके में बना यह मंदिर बहुत बड़ा है। यहां के छोटे मंदिर, प्राकृतिक झरने, मंडप और पवित्र कुंड लोगो के आकर्षण का केंद्र है। 

गलताजी मंदिर जयपुर

Galtaji Temple में 7 कुंड है, जिनमे गलताजी कुंड सबसे बड़ा है। ऐसा कहा जाता है की गलता कुंड का पानी कभी नहीं सूखता है। Galtaji Temple की दीवारों पर आपको भगवान श्री कृष्ण के चित्र देखने को मिलेंगे।

Galtaji Temple का समय

  • प्रातः 5 बजे से रात के 9 बजे तक गलताजी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला रहता है।

बिरला मंदिर जयपुर | Birla Mandir Jaipur

जयपुर का बिरला मंदिर पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। विदेश जयपुर घूमने आने वाले पर्यटक बिरला मंदिर घूमने जरूर जाते है। बिरला मंदिर बेहद ही खूबसूरत और भव्य है जिसको जयपुर के साथ–साथ पूरे भारत में जाना जाता है। 

बिरला मंदिर जयपुर

सफेद संगमरमर से बने बिरला मंदिर को सन 1988 में निर्मित किया गया था। जन्माष्टमी, नवरात्रों, दीपावली, होली को बिरला मंदिर की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है।

बिरला मंदिर का समय

  • बिरला मंदिर सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक  
  • शाम 4 बजे से लेकर रात 8 बजे तक खुला रहता है।

जयपुर के अन्य प्रसिद्ध पर्यटन स्थल | More Jaipur Tourist Places in Hindi

पर्यटन स्थलस्थल नामस्थान
मंदिर
  • मोती डूंगरी मंदिर
  • गोविंद देव जी मंदिर
  • अक्षरधाम मंदिर
  • मोती डूंगरी सड़क, तिलक नगर
  • जलेबी चौक
  • चित्रकूट
 संग्रहालय
  • जयपुर मोम म्यूजियम
  • अक्षरधाम मंदिर
  • अनोखी म्यूजियम
  • डॉल म्यूजियम
  • नाहरगढ़ किला, जल महल के पास
  • वैशाली नगर
  • अनोखी हवेली खेरी गेट, अम्बर
  • जेएलअन मार्ग आदर्श नगर
पार्क
  • कनक वृन्दावन बगीचा
  • सिसोदिया रानी का बाग़
  • राम निवास बगीचा
  • सेंट्रल पार्क
  • अम्बर रोड
  • लाल डूंगरी
  • अशोक नगर
  • प्रथ्विराज सड़क, रामबाग
चिड़ियाघर
  • जयपुर चिड़ियाघर
  • एलिफेटासस्टिक फार्म (हथियो का फार्म)
  • म्यूजियम मार्ग, कैलाश पूरी
  • दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस वे

जयपुर घूमने कब आए | Best Time To Visit Jaipur

राजस्थान घूमना बहुत रोमांचित और ज्ञानवर्धक है। राजस्थान घूमने से पहले आपको यहां के मौसम के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

आप जानते होंगे कि राजस्थान भारत के सबसे गर्म राज्यों में से एक है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी गर्मी पड़ती है। वैसे तो पूरे साल देश विदेश से पर्यटक जयपुर घूमने के लिए आते हैं लेकिन गर्मी में आपको धूप सहन करनी होगी।

राजस्थान घूमने के लिए सबसे अच्छा समय सर्दी और बरसात (अक्टूबर से मार्च) का है क्योंकि इस समय ज्यादा धूप रहती और बारिश में चारों तरफ हरियाली होती है। जिससे घूमने का मजा दुगुना हो जाता है। और आप बिना किसी परेशानी के प्रत्येक जगह को अच्छी तरह घूम और देख सकते है।

जयपुर कैसे पहुंचे?

गुलाबी नगरी जयपुर, भारत के साथ साथ पूरे विश्व में जानी जाती है। यहां पर हर राज्य और शहर से आने के लिए रेल मार्ग, सड़क मार्ग और हवाई मार्ग की पूरी व्यवस्था है। आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी मार्ग से आ सकते है फिर भी आपकी जानकारी के लिए हम आपको सभी मार्ग की जानकारी आगे देंगे।

रेल मार्ग से

रेल मार्ग द्वारा जयपुर आना बहुत ही आसान है क्योंकि जयपुर में कई रेलवे स्टेशन है जो देश के अलग-अलग राज्यों में से जुड़े हुए है। भारत के सबसे बड़े शहर जैसे दिल्ली, आगरा, अहमदाबाद, कोलकाता, चेन्नई, कानपुर, लखनऊ, मुंबई आदि जगह से जयपुर के मुख्य रेलवे स्टेशन, गांधीनगर रेलवे स्टेशन, दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से जुड़े हुए है। इन शहरों से जयपुर के लिए नियमित रूप से ट्रेनें आती है।

सड़क से

सड़क मार्ग से जयपुर आना बहुत ही आसान और सीधा है। पिंक सिटी देश के सभी शहरों से सड़क मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग 8 जो दिल्ली से मुंबई जयपुर होकर गुजरता है और भी अन्य राजमार्ग जैसे राष्ट्रीय राजमार्ग 11 और राष्ट्रीय राजमार्ग 12 मुख्य हाईवे है। जो जयपुर को भारत के सभी शहरों से जोड़ते है।

दिल्ली से 235 KM दूरी तय करके और आगरा से 220 KM का सफर करके आप आसानी से जयपुर पहुंच सकते है। सड़क मार्ग द्वारा अजमेर, मथुरा जैसे पर्यटन स्थलों के लिए जयपुर से आसानी से जाया जा सकता है।

वायु मार्ग से

अगर आप घूमने के अधिक शौकीन है और जल्दी से जयपुर पहुंचना चाहते है तो आप वायु मार्ग का उपयोग कर सकते है। जयपुर में रेल और सड़क मार्ग के साथ-साथ हवाई मार्ग से पहुंचना भी बेहद आसान है। 

जयपुर के लिए हर राज्य से हवाई जहाज आती है। आप मुंबई से जयपुर, कोलकाता से जयपुर, पुणे से जयपुर, बेंगलुरु से जयपुर और दिल्ली से जयपुर की फ्लाइट ले सकते है। जो ज्यादा समय ना लेकर आपको जल्द ही जयपुर पहुंचा देगी।

आपने क्या जाना क्या सीखा?

हमने जयपुर के प्रमुख पर्यटक स्थलों के बारे में जाना और समझा। इन दर्शनीय स्थलों को देखने हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक आते है। जयपुर के पर्यटन स्थल सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी सुंदरता, नक्काशी एवं भव्यता के लिए जाने जाते है। जो विदेशी पर्यटक ओ के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है।

FaQ : Jaipur Famous Places | jaipur famous places for tourist

1. जयपुर का निर्माण कब और किसने करवाया?

जयपुर का निर्माण महाराजा जयसिंह द्वितीय ने सन 1727 में करवाया था।

2. जयपुर घूमने क्यों जाना चाहिए

जयपुर, राजस्थान की राजधानी है। राजस्थान में बेहद खूबसूरत और कई पुराने महल है। जिनका इतिहास हजारों साल पुराना है। राजा महाराजाओं के यह महल बेहद खूबसूरत नक्काशी एवं वास्तु कला से निर्मित है। इन अद्भुत मीनारों को देखने के लिए देश विदेश के हर कोने से पर्यटक राजस्थान जयपुर को घूमने आते है।

3. जयपुर में पर्यटकों के लिए क्या-क्या चीजें करने को है

जयपुर में पर्यटक जयपुर में पर्यटक आमेर किला जंतर मंतर नाहरगढ़ का किला जयगढ़ किला जंतर मंतर हवा महल सिटी प्लेस रामबाग आदि स्थानों पर घूम सकते हैं और राजा महाराजाओं के जीवन का अनुभव ले सकते है।

राजस्थान की प्रसिद्ध थाली 

राजस्थानी किला घूमने के अलावा पर्यटक राजस्थान के स्वादिष्ट भोजन का भी आनंद उठा सकते है। दाल चूरमा बाटी, जलेबी, बीकानेरी भुजिया, बीकानेरी रसगुल्ले, इमरती, राजस्थान की प्रसिद्ध थाली आदि का लुफ्त उठा सकते है। जयपुर के होटलों का राजसी अंदाज विश्व विख्यात है।

4. जयपुर घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

राजस्थान गर्म प्रदेश है जहां गर्मियों में अधिक गर्मी और सर्दियों में अधिक सर्दी पड़ती है इसलिए आप सर्दियों के अंत में और बारिश के मौसम में जयपुर, राजस्थान घूमने आए। अक्टूबर से लेकर मार्च तक का समय जयपुर घूमने के लिए सबसे बेस्ट है।

5. जयपुर को कितने दिन में घुम जा सकता है?

जयपुर 3 से 4 दिन में आसानी से घूमा जा सकता है लेकिन आप लेकिन यदि आप यहां के राजसी महलों, सुंदर होटलों और लजीज भोजन का भरपूर आनंद उठाना चाहते हैं तो 7 से 10 दिन जयपुर में ठहरना चाहिए

Friends, यदि आपको ‘जयपुर के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल | Jaipur Famous Places | jaipur famous places for tourist‘ के बारे में जानकारी पसंद आई हो, तो आप इसे Share कर सकते है. कृपया अपने comments के माध्यम से बताएं कि आपको यह जानकारी कैसी लगी। नई Post की जानकारी के लिए कृपया subscribe करें।

अब पाइये रहस्यों की जानकारी Facebook पर भी, अभी हमारे फेसबुक पेज को click here ˃˃ करे

 इसे भी पढ़े  :- 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म