भूतिया कहानियां, भूतिया हवेली के किस्से कहानिया तो आप सब ने बहुत सुनी होगी। भारत में बहुत सी भूतिया जगह है। जिनके बारे में कई किस्से, किवदंतियां कही जाती है। इन किस्से कहानियो में कितनी सच्चाई है, इसका पता तो उस जगह पर जाकर ही लगाया जा सकता है।
रहस्यमयी घटना Urban legend के बारे में है। Urban legend का अर्थ होता है - ऐसे Incident या कहानियाँ जिनकी वास्तविकता पर सवालिया प्रश्न होता है। कई लोग इन भूतिया कहानियां को सच्ची नहीं मानते तो अनेकों लोग इसे अपनी आपबीती बताते है।
Bengalore की एक घटना जिसने रातों-रात, बेंगलुरु को पूरी दुनिया में भूतिया जगहों में सम्मिलित कर दिया। बेंगलुरु की चुड़ैल की कहानी। जिसे लोग नाले बा (Nale ba) भी कहते है। Nale ba जिसे लोग Urban legend कहते है।
सन 1990 के समय बेंगलुरु की सड़कों पर रात के समय मौत मंडराती थी। जो भी इसके चपेट में आता उसकी मौत निश्चित थी। इस चुड़ैल ने पुरे बेंगलुरु शहर को अपने आतंक से थर-थर काँपने को मजबूर कर रखा था। बेंगलुरु की चुड़ैल पर आधारित स्त्री नामक Horror Movie भी बनाई गयी है।
Nale ba क्या है | Nale ba story
बेंगलुरु के मल्लेश्वरम और राजाजी नगर से शुरू हुयी थी, नाले बा (Nale ba), बेंगलुरु की चुड़ैल की कहानी। जिसे लोग Urban legend और नाले बा (Nale ba) भी कहते है। नाले बा रातों-रात बेंगलुरु में आग की तरह फ़ैल चूका था। बेंगलुरु में आधी रात को एक चुड़ैल लोगों के घर का दरवाजा खटखटाती और उस घर के सदस्य की आवाज में बाहर से बुलाती थी। जो भी व्यक्ति आवाज सुनकर दरवाजा खोल देता था उसकी मृत्यु हो जाती थी।
लोगों ने जब यह बात सुनी तो किसी ने भी इस घटना पर विश्वास नहीं किया और लोग इसे मजाक समझने लगे।लेकिन कुछ ही दिनों में चुड़ैल की और लोगों के मरने की घटनाएँ आने लगी। हर रोज चुड़ैल के बारे में तरह की घटनाएँ सामने लगी। मल्लेश्वरम और राजाजी नगर दोनों गाँवों में चुड़ैल का आतंक/ चुड़ैल का आवाज का डर फैलने लगा। बेंगलुरु भी चुड़ैल के आतंक से बच नहीं सका।
धीरे-धीरे बेंगलुरु की चुड़ैल की खबरें स्थानीय और देश-विदेश के अखबारों में छपने लगी।
Bengalore की चुड़ैल | Nale ba
गुजरते वक़्त के साथ नाले बा (Nale ba) की दहशत फैलने लगी। और उसका आलम यह रहा की सूर्यास्त के बाद लोग अपने घरों से निकलने में कतराने लगे। अपने परिवार के सदस्य के साथ घर में कैद हो जाते थे। और किसी भी हालात में घर से बाहर नहीं निकलते थे।
शाम होते ही मल्लेश्वरम और राजाजी नगर समेत अन्य गाँवों की सड़कें बिलकुल सुनसान वीरान हो जाती थी। जहा रात के समय कोई भी दिखाई नहीं देता था। रात होते ही दोनों गाँवों की सड़कें भूतिया सड़क में तब्दील हो जाती थी।
चुड़ैल का आवाज | Nale Ba Haunted Story In Hindi
एक रात को एक औरत को घर के बाहर से उसके पति की आवाज में पुकारा गया, तो वह औरत डर गयी क्योकि उसका पति उसके पास ही सोया था। वह औरत उठी और खिड़की से बाहर झांक कर देखा, लेकिन उसे बाहर कोई नहीं दिखाई दिया। जिसके पश्चात जल्दी से वह औरत वापस सोने के लिए जाने लगी तो, पुनः उसको वह आवाज सुनाई दी। अब उसको यकीन हो गया था की यह चुड़ैल का आवाज ही है। जिसकी चर्चा पुरे बेंगलुरु शहर में हो रही है। naale baa story in hindi
डर के मारे कापंती आवाज में उस औरत ने कहा - नाले बा (Nale ba)
जिसके बाद घर बाहर से चुड़ैल का आवाज आना बंद हो गयी। लेकिन अगली रात को उस औरत के साथ ठीक पिछली रात की तरह उसके पति की आवाज में पुकारा गया। जिसके बाद उस औरत ने नाले बा कहा और फिर घर के बाहर से आवाज आना बंद हो गयी।
भूतिया कहानियां :-
- भूतिया मिठाई की दुकान
- हाईवे वाला भूतिया ढाबा
- Top 3 Bhuto Ki Kahani
- सिर कटा भूत
- नाशिक की भूतिया हवेली
- भूतिया खंडहर की कहानियां
- भूतिया ढाबा
- भूतिया पीपल का पेड़
नाले बा (Nale ba) कन्नड़ भाषा का शब्द है। नाले बा (Nale ba) का अर्थ होता है - "कल आना"
चुड़ैल/चुड़ैल का आवाज से बचने का यह तरीका लोगों में फैलने लगा। जिसके भी घर रात को आवाज आती तो नाले बा कहा जाने लगा। जिसके बाद चुड़ैल का आवाज आना बंद हो जाती थी। एक वक़्त ऐसा भी आया जब बेंगलुरु के हर घर के बाहर नाले बा (Nale ba) लिखा गया।
चुड़ैल का शिकार बने लोग | Nale Ba Incidents
बेंगलुरु की चुड़ैल का शिकार बने लोगों में नागेश नाम का एक व्यक्ति भी था। नागेश मल्लेश्वरम में अपने पुरे परिवार के साथ रहता था। रात के समय नागेश को एहसास हुआ की दरवाजे के बाहर से उनकी माताजी दरवाजा खटखटा रही है और उनको बुला रही है। nale ba story in hindi
उत्सुकता में आकर नागेश ने दरवाजा खोल दिया। दरवाजे के बाहर नागेश की माँ नहीं बल्कि नागेश की मौत वह चुड़ैल खड़ी थी। चुड़ैल ने भयानक हंसी के साथ वार किया और नागेश की मौत को अंजाम दे दिया।
इसे भी पढ़े :-
- रूपकुंड झील का रहस्य
- भारत की भूतिया जगहें
- भारत के 10 सबसे भुतहा स्थान
- होली | होलिका दहन | होली कब है
- दिल्ली की सबसे भूतिया सड़क
- भानगढ़ का किला
- नाहरगढ़ किला जयपुर
- आज भी दिखाई देते हैं भुत
- आमेर का किला रहस्य
नागेश जैसे कई लोग थे जिन सभी की मौत का कारण वो चुड़ैल थी। लेकिन चुड़ैल से बचने के तरीके का पता चलने के बाद जब भी रात के समय आवाज आती लोग नाले बा कह देते और आवाज आना बंद हो जाती थी।
लोग नाले बा शब्द को अपने घरों के बाहर लिखने लगे। जिन भी घरों के बाहर नाले बा लिखा होता था उनके घर बाहर से कोई भी आवाज नहीं आती थी।
नाले बा डे | Nale Ba Day
नाले बा की घटना बेंगलुरु में फ़ैल गयी थी। जिसके बाद लोग 1 अप्रैल को Nale ba Day मनाते है।
बेंगलुरु के शहरों में चुड़ैल की दशहत इस कदर बरकरार है की लोग आज भी अपने बाहर Nale ba लिखते है। और समय-समय पर इस बात का भी ध्यान रखते है की कही वो चुड़ैल वापस नहीं आ जाये। nale ba haunted story in hindi
स्त्री फिल्म | Nale ba Movie
नाले बा के ऊपर स्त्री नामक बॉलीवुड की फिल्म भी बनी है। जिसने नाले बा की पूरी कहानी को दिखाया गया है। बॉलीवुड के साथ-साथ कन्नड़ फिल्म भी बनी है जिसका नाम है - Naale Baa
Friends, यदि आपको ‘Nale ba - Bengalore की चुड़ैल का आवाज‘ के बारे में जानकारी पसंद आई हो, तो आप इसे Share कर सकते है. कृपया अपने comments के माध्यम से बताएं कि आपको यह जानकारी कैसी लगी। नई Post की जानकारी के लिए कृपया subscribe करें।
अब पाइये रहस्यों की जानकारी Facebook पर भी, अभी हमारे फेसबुक पेज को click here ˃˃ करे
इसे भी पढ़े :-
- भूतिया जमाली कमाली मस्जिद
- जयपुर के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल
- मेहरानगढ़ का किला
- दफ़न हैं किले में मराठाओं का इतिहास
- कोलकाता के सबसे भूतिया स्थान
- भूतिया गांव | रातों-रात गायब हो गए थे 5000 लोग
- नाले बा - Bengalore की चुड़ैल का आवाज
- रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद
- बेगुनकोडोर रेलव स्टेशन
- अमेजन जंगल का रहस्य
- कैलाश पर्वत का रहस्य
- अक्षरधाम मंदिर