Most Horror Places In Madhya Pradesh In Hindi | मध्यप्रदेश के सबसे डरावने भूतिया स्थान

मध्यप्रदेश की भूतिया, डरावनी जगह और उनके रहस्यों के बारे मे जाने। ऐसे तो मध्यप्रदेश बहुत ही सुंदर स्थान है। यहां पर झीले, किले,अनेक महल, जैन और हिंदू मंदिरों की अद्भुत नक्काशी भी है। परन्तु आप सोच भी नही सकते की इतने सुंदर स्थान पर कोई डरावनी जगह भी होगी। 

भले ही आपको सुनकर ताज्जुब होगा पर मध्यप्रदेश में ऐसे भयानक जगह भी है जिनके बारे मे आप जानेंगे तो इन स्थानों के पास आप जाने के बारे में सोचेंगे भी नही।

Most Horror Places In Madhya Pradesh

ये भयानक स्थान मध्यप्रदेश के अलग अलग शहरों में है। इन स्थानों पर प्रेत,आत्माओं से जुड़ा कोई न कोई इतिहास या रहस्य है, जिसके कारण लोग इन स्थानों पर जाने से डरते है। किन्ही स्थनों पर लोगो के रोने की आवाजे आज भी लोगो को डराती है तो कहीं भूतो की महफिल सकती है। 

Most Horror Places In Madhya Pradesh In Hindi

तो आइए जानते है मध्यप्रदेश की 10 खौफनाक और डरावनी जगहों के बारे में (Most Horror Places In Madhya Pradesh In Hindi

शिवपुरी किले में सजती है भूतों की महफिल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शिवपुरी जिले में स्थित किला जिसको लोग भूतिया किला भी कहते हैं इस शिवपुरी जिले में स्थित इस किले में लोग दिन में जाने से भी डरते हैं स्थानीय लोग बताते हैं कि शाम होने के साथ शिव किले में भूतों की महफिल सजने लगती है

Most Horror Places In Madhya Pradesh

इस किले के पीछे कहानी है कि 2000 साल पहले बने इस भूतिया किले में वीर खंडेराव नमक राजा था जो लड़कियों के नृत्य का बेहद शौकीन था और वह उनके लिए आलिशान पार्टी का आयोजन भी करता था जिसके अनुसार लोग बताते हैं कि इस भूतिया किले में आज भी रात के समय आलीशान पार्टी होती है जिसमें भूत प्रेत होते हैं जिस किसी ने भी इस महफिल को देखा है वह आज तक वापस लौट कर नहीं आया है

आ जाता है कि खंडेराव की मौत के बाद जहां कोई भी नहीं रह सका। परिवार नहीं इस भूतिया किले में रहने का साहस किया था लेकिन जिसके बाद घर की महिलाएं यहां अजीबोगरीब हरकतें करने लगी थी। 

जिनको बाद उन्हें तंत्र मंत्र विद्या से ही कराया गया था। शिवपुरी जिले के पोहरी कस्बे में स्थित इस भूतिया किले की कोई पहचान नहीं है लेकिन जब से इस किले को भूत-प्रेतों का घर बताया जाने लगा है उसके बाद से लोग शिवपुरी के लिए को पहचानने लग गए हैं और शिवपुरी जिले में स्थित इस भूतिया किले को मध्य प्रदेश की सबसे डरावनी जगह (Most Horror Places In Madhya Pradesh) में शामिल किया गया है।

भोपाल डॉव इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स का राज

1984 में बनी हुई डॉग इंडस्ट्रियल गैस त्रासदी की घटना से जुड़ी हुई हैं। या बिल्डिंग भोपाल शहर की खतरनाक जगहों में से एक मानी जाती हैं। लोगों का मानना है कि इस बिल्डिंग पर भूतों का बसेरा है। भोपाल के गैस त्रासदी में हुई लोगों की हत्या के बाद उनकी आत्माओ को मुक्ति नहीं मिल पाई है और वह आज भी यहां पर बसी हुई है। 

Most Horror Places In Madhya Pradesh

कई लोगों ने डॉव इंडस्ट्रियल बिल्डिंग में आत्माओं की उपस्थिति की पुष्टि की है। जबकि कुछ लोगों का मानना है कि हां कुछ डरावनी घटनाएं हुई है। के कारण इस बिल्डिंग को बंद कर दिया गया। और इसे भोपाल की भूतिया बिल्डिंग बताया गया।

इंदौर का भूतिया भवन | Ghost House

इंदौर के एमजी रोड पर स्थित एक बिल्डिंग जो सालों से खाली पड़ी है जिसे लोग भूतिया बिल्डिंग कहते है। लोगों के अनुसार इस बिल्डिंग से एक महिला ने कूदकर अपनी जान दे दी थी। महिला की मौत के बाद इस बिल्डिंग में भूतिया गतिविधियाँ होने लगी। उसके बाद लोगों ने धीरे धीरे इस भूतिया बिल्डिंग को खाली कर दिया। लोग आज भी इस भूतिया भवन( भूतिया बिल्डिंग) में जाने से डरते है।

Most Horror Places In Madhya Pradesh

इंदौर की यह भूतिया बिल्डिंग सबसे व्यस्ततम मार्ग पर बनी हुई है लेकिन आज भी कोई भी इंसान इसे खरीदने के बारे में नहीं सोचता। मध्य प्रदेश शहर में ऐसी कई भूतिया बिल्डिंग्स है जिनके भूतिया राज आज भी लोगों को डराने के लिए पर्याप्त है। जिनसे जुड़ी भूतिया कहानियां लोगों को लोगों के दिलों में डर भर देती है।

जबलपुर का भूतिया पीपल का पेड़ | Ghost Tree | Indian Ghost Tree

जबलपुर के बीटी रोड पर उगा हुआ पीपल का पेड़, मध्य प्रदेश के सबसे डरावने स्थानों में से एक है। स्थानीय लोग इस पीपल के पेड़ को ब्रह्मदेव का पेड़ मानकर इस की पूजा अर्चना करते हैं, लेकिन इस पीपल के पेड़ को कई आत्माओं और अदृश्य ताकतों का घर माना जाता है। जिसके कारण स्थानीय लोग रात में पीपल के पेड़ के पास जाने से खौफ खाते है। 

Most Horror Places In Madhya Pradesh

इस स्थान पर भूतिया गतिविधि कम करने के लिए पीपल के पेड़ को हटा दिया गया, लेकिन इसके बाद भी यहां पर आत्माओं और अदृश्य ताकतों का पहरा माना जाता है जिसके कारण लोग यहां आने जाने से डरते है।

इंदौर का सुख निवास पैलेस का रहस्य | Sukh Niwas Palace Indore

मध्य प्रदेश की सबसे खूबसूरत जगह इंदौर शहर जो जिसकी खूबसूरती लोगों को पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। इंदौर में बना सुख निवास पैलेस यहां का सबसे आलीशान पैलेस है। जिसको देखने के बाद हर कोई इसकी तरफ आकर्षित होने लगता है। 

सुख निवास पैलेस का रहस्य

सुख निवास पैलेस जितना खूबसूरत और आलीशान है। इसके विपरीत सुख निवास पहले से जुड़ी हुई कहानियां लोगों को डराने और दहशत फैलाने के लिए पर्याप्त है। कई लोगों ने सुख निवास पैलेस में अजीबोगरीब घटनाओं का अनुभव किया है। जिसके बाद सुख निवास पैलेस को मध्य प्रदेश की सबसे डरावनी जगहों (sukh niwas palace indore haunted) में शामिल कर दिया है।

सुख निवास पैलेस इंदौर को हॉलकलर्स ने 18वीं शताब्दी में बनाया था लेकिन आज सुख निवास पैलेस को एक म्यूजियम में तब्दील कर दिया गया है। यहां घूमने के लिए बहुत लोग आते है लेकिन सुख निवास पैलेस की कहानी सुनने के बाद हर कोई इंसान यहाँ दोबारा आने से पहले सोचता है। 

आपको बता दें कि वर्तमान समय में सुख निवास पैलेस से जुड़ी किसी भी भूतिया घटना के सही और सटीक होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

मैहर मंदिर का रहस्य | Mahar Mandir

पुर के नजदीक मैहर में माता शारदा देवी का मंदिर जिसको मध्य प्रदेश का सबसे प्रसिद्ध मंदिर माना गया है इसके साथ ही इसे most haunted places में भी सम्मिलित किया गया है।

Most Horror Places In Madhya Pradesh

तो बहुत अजीब लगती है कि एक मंदिर को most haunted places में शामिल क्यों किया गया है क्योंकि मंदिर के प्रति लोगों की आस्था को देखते हुए ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगता कि माता शारदा देवी मंदिर में कुछ डरावना भी है।

कुछ लोग माता शारदा देवी मंदिर के बारे में कई बातें है। स्थानीय लोगों के अनुसार मंदिर में आधी रात को 2 से 3 बजे के बीच कुछ लोग होते है जिन्हें अलाह और उदल ने कई वर्षों पहले मार दिया था।

बताया जाता है कि यह लोग माता शारदा देवी के परम भक्तों में से है। जो आज भी रात्रि में मां शारदा देवी की प्रार्थना करने के लिए यहां आते है।

मैहर के आसपास के लोगों ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने कई बार रात में मंदिर से अजीब आवाजें सुनी है लेकिन रात्रि में हर कोई इंसान मत शारदा देवी मंदिर में जाने से डरता है।

भूतिया इंदिरा गांधी हॉस्पिटल भोपाल | Indira Gandhi Hospital Haunted Story

देश की राजधानी भोपाल, जहां बना एक अस्पताल वह लोग मोस्ट हॉन्टेड प्लेस इन एमपी (Most Haunted Palaces In Madhya Prdesh) में शामिल करते है।

ऐसा अस्पताल जहां भूत मरीजों के साथ मिलकर इलाज कराते है। सुनने में यह बहुत डरावना लगता है लेकिन भोपाल शहर में बना इंदिरा गांधी अस्पताल भोपाल शहर की सबसे खतरनाक और डरावनी जगहों में से एक है।

भूतिया इंदिरा गांधी हॉस्पिटल भोपाल

आप माने या ना माने लेकिन भोपाल में मौजूद इंदिरा गांधी अस्पताल में भूत और मरीज साथ साथ में अपना इलाज कराते है। भोपाल शहर के सबसे बड़े अस्पताल इंदिरा गांधी सरकारी जगह में अस्पताल की पांचवी मंजिल पर लोगों ने कई बार भूत को देखा है। जिनके भूत को देखने के बाद पसीने तक छूट गया

जाना तो दूर की बात है लोग अब इसके आसपास भी नजर नहीं आते इंदिरा गांधी अस्पताल की पांचवी मंजिल के वार्ड पर अब ताला लगा हुआ है और कोई भी डॉक्टर कर्मचारी यहां कदम तक नहीं रखना चाहता आपको सुनकर अजीब लगेगा कि इसमें पांच मंजिल 5 मंजिल पर लिफ्ट भी जाने से अपराध में पांच का बटन दबता ही नहीं।

यदि कोई इंसान 5 मंजिल के बटन को दबाता है तो लिफ्ट वही खड़ी रहती है और कोई इंसान भूल के कारण इंदिरा गांधी अस्पताल की पांचवी मंजिल पर पहुंच जाए तो उसका वापस लौटना नामुमकिन है। अस्पताल के कर्मचारियों ने भी भूत को देखने की बात की पुष्टि की है।

अस्पताल भोपाल में बेड, मशीनें सब नहीं है लेकिन वर्तमान में सब उस ताले के अंदर बंद है। अभी तक किसी ने भी इन मशीनों को पांचवीं मंजिल से लाने का साहस नहीं किया है। कोई भी नहीं जानता कि वहां ऐसा क्या होता था जिसके कारण उस मंजिल को भूतिया माना जाता है।

थॉमस चर्च का रहस्य | St Thomas Church

गुना कि देवली कॉलोनी में बना थॉमस चर्च भूतिया गतिविधियों और अनहोनी घटनाओं के कारण हमेशा चर्चा में बना रहता है। बताया जाता है कि थॉमस चर्च में अक्सर बच्चे बच्चों के रोने की आवाजें सुनाई देती है। जिसके कारण स्थानीय लोगों में धीरे-धीरे डरने लगा और एक समय ऐसा भी आया जब मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस चर्च को जला दिया।

थॉमस चर्च का रहस्य

जिसके बाद से थॉमस चर्च खाली और विरान पड़ा है। थॉमस चर्च आज खाली पड़ा है लेकिन कोई भी इसे देखता है तो उसके रोंगटे खड़े हो जाते है और डर का माहौल हो जाता है। यह मध्य प्रदेश का सबसे खौफनाक चर्च है। जहां लोग जाना तो दूर जाने की बात मात्र से डरने लगता है।

ब्रिज पर भूतों का घर | Haunted House Story

इंदौर का एबी रोड ब्रिज बहुत मशहूर है लेकिन इस ब्रिज पर होने वाले एक्सीडेंट और हादसे अक्सर चर्चा में रहते है। एमबी रोड पर बने इस ब्रिज को लोग गमले वाली पुलिया के नाम से भी जानते है जो एबी रोड पर आईपीएस स्कूल के नजदीक ही है।

ब्रिज पर भूतों का घर

एबी रोड पर बने इस ब्रिज पर व्यक्ति को मौत का शिकार होते देर नहीं लगती। इंदौर में बने इस ब्रिज पर लोगों ने सफेद साड़ी में महिला के भूत को देखा है लोग बताते हैं कि सफेद साड़ी पहने औरत अचानक से सामने आ जाती हैं और गायब हो जाती हैं।

ए बी रोड ब्रिज से गुजरने वाले लोगों ने इस बात को उस भूतिया सफेद साड़ी पहने औरत की मौजूदगी को महसूस किए हैं जिसको देखने के बाद लोगों का एक्सीडेंट हो जाता है तो कुछ लोग मौत का शिकार हो जाते हैं।

ब्रिज पर एमबी रोड ब्रिज पर बने होने वाली सामान्य गतिविधियों की बाद इस ब्रिज को खौफनाक जगहों में से एक माना जाने लगा।

भूत बंगला | Bhut Bangla

मध्य प्रदेश की सबसे खतरनाक जगह में भोपाल एक महत्वपूर्ण जगह है। भोपाल शहर में स्थित एक कॉलोनी जिसका नाम प्रोफेसर कॉलोनी है जिसमें स्थित एक बंगले को भूत बंगला कहा जाता है। लोग इस बंगले के पास से अकेले निकलने से भी डरते हैं। यह बंगला कई सालों से वीरान पड़ा है। 

मध्यप्रदेश के सबसे डरावने भूतिया स्थान

इस भूत बंगला की कई डरावनी कहानियों और मौतों से इस बंगले का नाम भूत बंगला व खूनी बंगले के नाम से मशहूर हो गया। भूत बंगला से लोगों की खूनी लाशें भी मिली है। लेकिन आज तक इन लाशों के खूनी का पता नहीं चल पाया। इसे भूत प्रेतो का निवास स्थान भी माना जाता है।और लोगो का मानना है की वो ही लोगो का खून करते है। 

बहुत से लोग यहां पर होने वाले खून की कहानियां और आत्माओं के बारे में बताते में भी बताते है। जिसको सुनने के बाद लोगों के मन में डर बैठ गया है पर अब यह भूत बंगला तोड़ दिया गया है। परंतु आज भी यह मध्यप्रदेश के भोपाल शहर की सबसे डरावनी जगहो में से एक है। पर आज भी लोग इस जगह के पास से भी जाने से भी डरते है।

यहां बताई गई सभी जानकारियां स्थानीय लोगों के द्वारा दी गई हैं जिनकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।

Friends, यदि आपको ‘मध्यप्रदेश के सबसे डरावने भूतिया स्थान | Most Horror Places In Madhya Pradesh In Hindi | Most Haunted Places In Madhya Pradesh In Hindi‘ के बारे में जानकारी पसंद आई हो, तो आप इसे Share कर सकते है. कृपया अपने comments के माध्यम से बताएं कि आपको यह जानकारी कैसी लगी। नई Post की जानकारी के लिए कृपया subscribe करें।

अब पाइये रहस्यों की जानकारी Facebook पर भी, अभी हमारे फेसबुक पेज को click here ˃˃ करे

 इसे भी पढ़े  :- 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म