विक्रम बेताल की कहानी भाग 11 | बेताल पच्चीसी की कहानी | Vikram Betal Ki Kahani

विक्रम बेताल की कहानी का अगला भाग सुनाने वाले है। बेताल के द्वारा विक्रमादित्य को सुनाई गई कहानियां बच्चे और बूढ़े बड़ी उत्सुकता के साथ सुनते है। बेताल के द्वारा सुनाई गयी सभी कहानियां बहुत ज्ञानवर्धक है जो बच्चों को जरूर सुनानी चाहिए। 

आइए विक्रम बेताल की कहानीविक्रम बेताल की कहानी भाग 11

विक्रम बेताल की कहानी भाग 11

सबसे अधिक कोमल कौन है? | विक्रम बेताल की कहानी भाग 11

जैसा कि आपको पता है कि राजा विक्रम बेताल को पकड़कर एक योगी के पास ले जा रहे होते है और सफर के दौरान बेताल राजा विक्रम को कहानी सुनाता है। 

आज की कहानी का शीर्षक है अधिक कोमल कौन

एक समय की बात है गौड़ नाम के देश में गुड़शेखर राजा का राज हुआ करता था। राजा इतना शक्तिशाली था कि उसकी चर्चा दूर-दूर के राज्यों तक फैली हुई थी। उस राजा की तीन सुंदर बेटियां थी। तीनों इतनी कोमल थी कि राजा को अक्सर उनकी चिंता लगी रहती थी।

राजा की सबसे बड़ी बेटी इतनी कोमल थी कि चांद के प्रकाश से ही उसके शरीर पर छाले पड़ जाते थे।

दूसरी बेटी को गुलाब के फूल जैसी नाजुक चीज से टकराने पर भी चोट लग जाती थी और खून बहने लगता था।

तीसर के कानों में किसी के चलने या कुछ कूटने की आवाज पहुंचते ही उसके हाथ पांव पर छाले पड़ जाते थे।

हर कोई उनकी इस कोलमता के बारे में सुनकर हैरान रह जाता था। कई राजकुमार उनसे शादी करना चाहते थे लेकिन उनकी कोमलता के बारे में जानकर इनकार कर देते थे।

राजा को उनकी शादी की चिंता सताने लगी। उन्हें लगने लगा की इस कठोर संसार में उनकी कोमल बेटियां कैसे जी पाएगी। तब राजा ने फैसला लिया कि वो पहली बेटी को हमेशा छांव में ही रखेगे ताकि किसी तरह की रोशनी की वजह से उसके शरीर पर छाले नही पड़े।

राजा ने दूसरी बेटी को हल्के कपड़ों के साथ ऐसी जगह रखने का फैसला किया जहां कोई भी चीज उससे न टकराए।

राजा ने तीसरी बेटी को ऐसी जगह रखा, जहा किसी की भी आवाज न पहुंच पाए।

इसी दौरान पड़ोसी राज्य का राजकुमार उनकी कोमलता के बारे में सुनने के बाद गौड देश पहुंच गया। सबसे पहले राजकुमारी के चेहरे को गुलाब के फूल का स्पर्श कराया जिससे राजकुमारी के चेहरे पर घाव के निशान बन गए। राजकुमार हैरान रह गया।

इसके अपनी दूसरी राजकुमारी को चांदनी रात में जाने के लिए कहा लेकिन जब राजकुमारी ने मना कर दिया तो वह उसको खिड़की के पास ले गया, जहां चांद की रोशनी पड़ रही थी चांद की रोशनी राजकुमारी पर पड़ते ही उसके शरीर पर छाले पड़ गए।

अगले दिन राजकुमार ने सभी लोगों से मसाला कूटने को कहा, जिसकी आवाज सुनकर सबसे छोटी राजकुमारी बेहोश हो गई।

विक्रम बेताल की कहानियां | vikram betal story in hindi

इतनी कहानी सुनाकर बेताल एकदम चुप हो गया और राजा विक्रम से पूछा - महाराज यह बताइए कि इन तीन राजकुमारीयों में से सबसे अधिक सुकुमारी और कोमल कौन सी है और राजकुमार कौन सी राजकुमारी से विवाह करेगा?

सवाल सुनने के बाद भी राजा विक्रमादित्य ने कोई जवाब नहीं दिया।

बेताल ने कहा - राजन जवाब बता होने के बाद भी आप उत्तर नहीं देंगे तो मैं अपने तेज से आपका सर धड़ से अलग कर दूंगा।

इतना सुनने के बाद राजा बोले - तीसरी राजकुमारी सबसे अधिक कोमल है क्योंकि बिना कुछ किए ही उसके हाथ पैर पर छाले पड़ रहे हैं और वो बेहोश हो रही है। वह सिर्फ तन से नहीं मन से भी कोमल है इसी वजह से राजकुमारी से विवाह करेगा।

राजा विक्रम का जवाब सुनकर बेताल बहुत खुश और बोला - राजन तूने मूह खोल दिया अब मैं चला। इतना कहकर बेताल एक बार फिर से उड़ जाता है।

 सीख  -  इस कहानी से यह सीख मिलती है कि इंसान को अपने मन साफ रखना चाहिए। साफ मन वाले लोग दूसरे के दुख को पहचान लेते है।

तो आज की विक्रम बेताल की कहानी में इतना ही फिर मिलते है नई कहानी के साथ सुनते रहे रहस्यों की दुनिया पर विक्रम बेताल की कहानियां

 विक्रम बेताल की कहानियां  :-

आगे आने वाले भाग में हम आपको विक्रम बेताल की कहानियां , विक्रम बेताल की कहानी के सभी भाग सुनाएंगे।जिसमे आपको पता चलेगा की बेताल ने कौन कौनसी ज्ञानवर्धक कहानियां राजा विक्रम को सुनाई थी। 

विक्रम बेतालविक्रम बेताल की कहानियांविक्रम बेताल की कहानी भाग 1विक्रम बेताल की कहानियाँbetal pachisibetal pachisi ki kahaniya in hindibetal pachisi ki kahaniyan

यहाँ पर आप हिंदी कहानियां , भूतिया कहानियांअसली की भूतिया कहानियांश्रापित भूतिया गांवगांव की कहानीBhooto ki kahani  पढ़ सकते है। 

Friends, हमें उम्मीद है आपको विक्रम बेताल की कहानी भाग 11 | बेताल पच्चीसी की कहानी | Vikram Betal Ki Kahani‘  कहानियां पसंद आई होगी। 

इस कहानी को  Facebook   Twitter   Whatsapp   InstaGram   TeleGram  पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। कृपया comments के माध्यम से बताएं कि आपको यह जानकारी कैसी लगी।

नई भूतिया कहानियां पढ़ने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज Rahasyo ki Duniya को Like और Follow करें 

 भूतिया कहानियां  :-

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म